रायपुर की महिला उद्यमी डॉ. वर्षा वरवंडकर मध्य भारत की प्रसिद्ध करियर मार्गदर्शक एवं शैक्षणिक मनोवैज्ञानिक हैं जिन्होंने अब तक छत्तीसगढ़ राज्य में 1 .75लाख से अधिक विद्याथियों को कॅरियर मार्गदर्शन दिया हैं। कॅरियर काउंसलिंग में इनका कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलो में ज्यादा रहा हैं। सन् 2010 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों के लिए प्रथम आवासीय विद्यालय “प्रयास” की स्थापना की गई इसके लिए डॉ. वर्षा वरवंडकर ने स्वयं बस्तर, जगदलपुर ,धमतरी एवं कंकेर इत्यादि स्थानों में जाकर 10,000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया था। डॉ. वर्षा वरवंडकर के इन्ही प्रयासों को राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा सराहा गया हैं। डॉ वर्षा बताती है छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित होने वाली कॅरियर हेल्पलाइन सेवा में पिछले कई वर्षो से वे बतौर कॅरियर विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रही हैं।

स्टेट प्लांनिग कमीशन की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग सेक्टर की टास्क फ़ोर्स मनोनीत सदस्य डॉ. वर्षा वरवंडकर महिला एवं बाल विकास विभाग में मास्टर ट्रेनर के रूप में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण का कार्य भी कर रही है। डॉ. वर्षा द्वारा “कॅरियर की पाठशाला” नामक पुस्तक हिन्दी में लिखी गई है। जिसमें 12वीं के पश्चात् विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी दी गई है।

डॉ वर्षा वरवंडकर

डॉ. वर्षा ने मनोविज्ञान विषय में शोध कार्य पूर्ण कर पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच डी. (मनोवैज्ञानिक) की उपाधि प्राप्त की हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर शिक्षा एम ए (शिक्षा मनोविज्ञान )में पूर्ण की तथा विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया जिसके लिए उन्हें तीन स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। उन्होंने स्नातक शिक्षा शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय,एन आई टी रायपुर से पूर्ण करते हुए बी. ई (सिविल इंजिनीरिंग) की डिग्री प्राप्त की।

समय समय पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में तथा समाचार पत्रों में डॉ. वर्षा वरवंडकर द्वारा कॅरियर संबंधित आलेख प्रकाशित किये गए हैं आकाशवाणी रायपुर दूरदर्शन रायपुर तथा अन्य निजी रेडिओ/ टीवी चैनल में भी डॉ. वर्षा वरवंडकर द्वारा कॅरियर संबंधित कार्यकर्मो, चर्चा/ परिचर्चा/ साक्षात्कार का आयोजन किया गया हैं। सम्प्रति वे रायपुर (छत्तीसगढ़ स्थित) माय अगलाकदम एकेडमी ऑफ गाइडेंस एवम काउंसलिंग की मुख्य निर्देशक हैं।

एक शिक्षाविद के रूप में उन्होंने सैकड़ों प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की हैं जिसके माध्यम से विद्याथियों और पालकों को कॅरियर चुनने की कला, परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन, श्रेष्ठ पालकत्व इत्यादि विषयों में पारंगत कराया हैं। वर्तमान में डॉ. वर्षा वरवंडकर एक पूर्ण कलिक कॅरियर मार्गदर्शक के रूप कार्य कर रही हैं तथा अपनी वेबसाइट www.myaglakadam.com के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन मनोवैज्ञानिक परीक्षण का कार्य कर रही हैं।

डॉ. वर्षा वरवंडकर छत्तीसगढ़ के युवा उद्यमियों को सदैव प्रेरित करती है।